Skip to content

सुरक्षित भुगतान कैसे काम करते हैं

आप कोटेशन में तय किश्तों (माइलस्टोन) में वेंडर को भुगतान करते हैं - जैसे पहले अग्रिम, फिर आयोजन से पहले शेष रक़म। हर शुल्क, टैक्स और वैकल्पिक शुभ एश्योर्ड शुल्क भुगतान बटन से पहले दिखता है, और आपको रसीद तथा जीएसटी इनवॉइस मिलती है।

  • आपका दिया पैसा शुभ बाज़ार के पास रहता है और माइलस्टोन देय होने पर ही वेंडर को जारी होता है - उससे पहले नहीं।
  • कुछ गड़बड़ हो तो आप विवाद खोल सकते हैं और फ़ैसला होने तक रुका हुआ पैसा फ्रीज़ रहता है।
  • वेंडर को जारी होने के दो कार्यदिवस बाद उनके बैंक में भुगतान होता है।

भुगतान हमेशा शुभ बाज़ार के भीतर ही कीजिए। बाहर किया गया भुगतान सुरक्षित नहीं होता - सीधे भुगतान किया हो तो उसे बजट में दर्ज कीजिए ताकि आपके आँकड़े सही रहें।

संबंधित लेख